
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने अहमदाबाद में आयोजित भारत के प्रमुख ट्रैवल ट्रेड इवेंट्स में से एक गुजरात ट्रैवल फेयर (GTF) 2026 में भाग लिया। इस मेले में ट्रैवल प्रोफेशनल्स, पर्यटन हितधारकों और उद्योग के अग्रणी लोगों से जुड़ने का बेहतरीन मंच मिला, साथ ही सहयोग और पर्यटन विकास के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।
इस आयोजन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सुश्री सुमिता सारोच, संयुक्त निदेशक, पर्यटन, उदयपुर और श्री कमलेश्वर सिंह, सहायक निदेशक, पर्यटन, जैसलमेर से मुलाकात की। बैठक में राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए पर्यटन प्रचार और सहयोगात्मक पहलों पर चर्चा की गई, जिसमें उदयपुर पर विशेष ध्यान दिया गया।
होटल एसोसिएशन सचिव विकास पोरवाल ने बताया एसोसिएशन ने कमल शाह, अध्यक्ष, गुजरात ट्रैवल फेयर (GTF)* द्वारा आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था और पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को बढ़ावा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी उपाध्यक्ष उषा शर्मा सदस्य अजय सिंह कृष्णावत सहित एसोसिएशन के सदस्यों ने भी ने भाग लिया।
धन्यवाद आभार
सादर प्रकाश नाथ
विकास पोरवाल
सचिव
होटल एसोसिएशन उदयपुर

.jpeg)
