Read All News

उदयपुर, 3 जुलाई। होटल एसोसिएशन उदयपुर के संगठन सचिव विकास पोरवाल ने बताया कि एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान श्रम विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त, उदयपुर से होटल उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बैठक में होटलों के 24 घंटे संचालन हेतु शॉप एक्ट लाइसेंस की अनिवार्यता एवं लेबर सेस संबंधी अधिसूचना पर विचार-विमर्श किया गया। श्रम विभाग ने नए प्रावधानों के सुचारु क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया, जबकि होटल एसोसिएशन ने विभाग के साथ निरंतर समन्वय पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में होटल एसोसिएशन के आईपीपी सुदर्शन देव सिंह कारोही, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा, सचिव विकास पोरवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य मानव भंडारी उपस्थित रहे।
– राजेश अग्रवाल
अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन उदयपुर