.jpeg)
होटल एसोसिएशन सचिव विकास पोरवाल ने बताया आज होटल एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर पेंडिंग होटलों के लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर चर्चा की एवं अधिसूचना जारी होने से पहले की सभी फाइलों पर पुरानी दरों से ही फीस निर्धारण करने के लिए पत्र दिया।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के लिए जमीन के लिए आयुक्त महोदय को निवेदन किया होटल एसोसिएशन को रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराई जाए इसके पूर्व में भी संगठन द्वारा नगर निगम को जमीन आवंटन के लिए पत्र दिया था।
